ताज़ा खबरें

‘किसानों के हितों के साथ समझौता नहीं करेगा भारत’: पीएम मोदी का ट्रंप को जवाब

अमेरिका की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के मसले पर पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘भारत अपने किसानों, पशु पालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा.‘

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारत अपने किसानों, पशु पालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा. मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं. मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशु पालकों के लिए आज भारत तैयार है.”

 

उन्होंने संभावित लागत को स्वीकार करते हुए कहा कि, अमेरिका या ट्रंप का नाम लिए बिना, प्रधानमंत्री मोदी ने संकेत दिया कि उन्हें इस तरह का रुख अपनाने की कीमत का एहसास है. “मुझे पता है कि हमें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और मैं इसके लिए तैयार हूँ. भारत इसके लिए तैयार है.”

 

ट्रंप के टैरिफ, जिनमें 30 जुलाई, 2025 को घोषित शुरुआती 25% शुल्क और 5 अगस्त को अतिरिक्त 25% शुल्क शामिल हैं, भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को लक्षित करते हैं, जिसके बारे में ट्रंप का दावा है कि यह यूक्रेन में मास्को के युद्ध को बढ़ावा देता है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button