Fact Check: AI Generated है Amazon नदी में हजारों एनाकोंडा का यह वीडियो

Fact Check: AI Generated है Amazon नदी में हजारों एनाकोंडा का यह वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हजारों की संख्या में एनाकोंडा दिखाई दे रहे हैं. यूज ने वीडियो को पोस्ट करते हुए दावा किया है कि यह वीडियो Amazon नदी का है जहां हजारों की संख्या में एनाकोंडा शिर्कत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तो चलिए पता लगाते हैं कि आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई है.

Instagram पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, “Thousands of Anacondas Have Bred in the Amazon River… and It’s Spreading” यूजर ने यह वीडियो जुलाई 7, 2025 को पोस्ट किया है.
फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI-Generated है
हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की तो हमें इस वीडियो में कई विसंगतियां दिखी जो इशारा करती हैं की यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है. जैसे तालाब में मौजूद एनाकोंडा एक दूसरे से जुड़े हुए दिखाई देते हैं मानों एक ही शरीर के कई चहरे हों. जो कि आप्राकृतिक है. साथ ही कई जगहों पर रिवर में बोट की आकृतियां विलुप्त दिखाई दे रही हैं केवल उसका आभाष रिवर की लहरों से पता लग रहा है.

इसके अलावा हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च किए जिसके बाद हमें उसपर कोई भी आधिकारिक जानकारी या फिर इस तरह की कोई पुष्टी करने वाली खबर नहीं दिखी जो यह साबित कर सके कि इस दावे में सच्चाई है.
हालांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए और इस वीडियो की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए AI Detection Tool का भी इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाए जाने की 99.9% संभावना है. इसके और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर, हमने यह पुष्टि की कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.






