
लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज निधन हो गया है. 78 वर्षीय सत्यपाल मलिक ने आज यानी 5 अगस्त को RML अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली. उनकी उम्र 78 साल थी. बता दें कि वह पहले भाजपा के कद्दावर नेता थे. बाद में उसके आलोचक हो गए थे. सत्यपाल मलिक मई 2025 से दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. उनके निधन से देश में शोक की लहर है.
सूत्रों की मानें तो सत्यपाल मलिक गंभीर यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और किडनी फेल्यर की जटिलताओं के कारण आईसीयू में भर्ती थे. आज दोपहर में अस्पताल में उनका निधन हो गया. गौरतलब है कि एक दिन पहले ही यानि 5 अगस्त को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरोन का भी दिल्ली में निधन हुआ था. जिसके बाद आज वह पंचतत्व में विलीन हुए.
सत्यपाल मलिक के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उनके निधन की जानकारी दी गई. सत्यपाल मलिक बिहार में भी राज्यपाल थे. आधिकारिक जानकारी के अनुसार सत्यपाल मलिक को किडनी की समस्या थी. उन्होंने कृषि आंदोलन, भ्रष्टाचार और कई राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के लिए सुर्खियां बटोरी थीं.
पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहें।#satyapalmalik
— Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) August 5, 2025
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





