ताज़ा खबरेंराजनीति

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज 4 अगस्त को निधन हो गया. इस खबर की पुष्टि खुद उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को आज सुबह 8:56 बजे मृत घोषित कर दिया गया. बता दें कि शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बिमारी से जूझ रहे थे.

 

शिबू सोरेन ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 4 अगस्त को 2025 को आखिरी सांस ली. उनकी उम्र 81 साल थी. वह लंबे वक्त से सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट थे. जैसे ही उनके निधन की खबर आई, झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. वह जेएमएम यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक थे और अलग झारखंड आंदोलन के अगुआ थे.

 

शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की है. सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं.”

उम्र संबंधित कई बीमारियां
शिबू सोरेन कई बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे. लंबी बीमारी के बाद सोमवार (4 अगस्त) को उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में आखिरी सांस ली. वे 19 जून से गंगाराम अस्पताल में भर्ती थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत JMM के कई नेता शिबू सोरेन के आखिरी वक्त में उनके साथ मौजूद थे.

बताया जा रहा है कि शिबू सोरेन को उम्र संबंधित कई बीमारियां थीं. साथ ही, उन्हें रीनल यानी किडनी की भी बीमारी थी. पिछले कुछ दिन से शिबू सोरेन व्हील चेयर पर थे. झामुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी वे व्हील चेयर पर आए थे.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button