खेलताज़ा खबरें

दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारत की पारी 224 रनों पर ढेर

भारत इंग्लैंड के बीच ओवल में जारी पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 224 रनों पर सिमट गई. दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारत को करुण नायर के रूप में सातवां और फिर वाशिंगटन सुंदर के रूप में आठवां झटका लगा. जिसके बाद भारतीय टीम संभल ही नहीं पाई और एक के बाद एक सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.

 

खेल के दूसरे दिन सुंदर 26 रन बनाकर आउट हुए, जबकि उनसे पहले भारत ने करुण नायर का विकेट गंवाया. नायर 57 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा बिना खाता खोले आउट हो गए. बता दें, पहले दिन के स्टंप तक भारतीय टीम का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 204 रन रहा. करुण नायर 98 गेंद में 52, जबकि वॉशिंगटन सुंदर 45 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों खिलाड़ियों के बीच सातवें विकेट के लिए 51 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई है.

 

इंग्लैंड के धाकड़ गेंदबाज गस एटकिंसन जो इस सीरीज का पहला मैच ही खेल रहे हैं उन्होंने भारत की कमर तोड़ कर रख दी. गेंदबाज ने अपने पहले ही मैच में 5 विकेट झटक कर टीम को महज 224 रनों पर ढेर कर दिया.

 

इसी के साथ इंग्लैंड की पहली पारी शुरू हो चुकी है… भारत का अगल लक्ष्य होगा कि वह इंग्लैंड को जल्द से जल्ड ऑल-आउट करे और मुकाबले में अपनी स्थिती मजबूत करे.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button