Fact Check: जापान में आई सुनामी का नहीं है यह वीडियो, जानें क्या है सच

Fact Check: जापान में आई सुनामी का नहीं है यह वीडियो, जानें क्या है सच
रूस में आए 8.8 के तीव्र भूकंप ने रूस की धरती को हिला कर रख दिया वहीं जापान में सुनामी की चेतावनी ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुनामी की छलक दिख रही है. पूरा इलाका जलमग्न हो गया है. हालांकि यह वायरल वीडियो सच है या फिर झूठ चलिए इसका पता लगाते हैं.

यूजर ने X पर वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है “Japan Tsunami Alert – Pacific Danger”. वीडियो को यूजर ने जुलाई 30, 2025 को पोस्ट किया था.
फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, सुनामी का वीडियो AI-Generated है
हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की तो हमें इस वीडियो में कई विसंगतियां दिखी जो इशारा करती हैं की यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है. जैसे पानी की लहरें घरों में जिस तरह से टकरा रहीं है वह आप्राकृतिक है. साथ ही कई जगहों पर बिजली के खंबे हिलते हुए दिख रहे हैं जो कि यह शक पैदा करते हैं कि यह वीडियो असली नहीं है.

लांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए और इस वीडियो की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए AI Detection Tool का भी इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाए जाने की 86% संभावना है. इसके और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर, हमने यह पुष्टि की कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.






