विदेश

रूस में तीन भूकंपों से हिला धरती, कमचटका प्रायद्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी जारी

रविवार, 20 जुलाई को यूरोप के सबसे अधिक आबादी वाले देश रूस में एक के बाद एक तीन भूकंप आए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, भूकंप के बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कमचटका प्रायद्वीप के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, पहले 5.0 और फिर 6.7 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए। इसके बाद 0849 GMT पर सबसे शक्तिशाली 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। इस शक्तिशाली झटके के चलते यूएसजीएस ने चेतावनी दी कि “खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं”।

सबसे बड़ा भूकंप 20 किलोमीटर गहराई में और पेत्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की शहर से 144 किलोमीटर पूर्व में आया। यह शहर रूस के सुदूर पूर्व में स्थित है और इसकी आबादी करीब 1.8 लाख है। यूएसजीएस के मुताबिक, सुनामी का खतरा भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (करीब 186 मील) के दायरे में आने वाले तटीय इलाकों पर मंडरा रहा है। यह क्षेत्र प्रशांत महासागर में स्थित है।

फिलहाल स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं सतर्क हैं और लोगों से समुद्र तट से दूर रहने की अपील की जा रही है। वैज्ञानिक इस भूगर्भीय गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button