फैक्ट चेक: लालू प्रसाद यादव को वीडियो कॉल पर जन्मदिन की बधाई देते हुए तेज प्रताप यादव का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: लालू प्रसाद यादव को वीडियो कॉल पर जन्मदिन की बधाई देते हुए तेज प्रताप यादव का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो राष्ट्रीय जनता दल तेज प्रताप यादव का है जहाँ वह वीडियो कॉल पर अपने पिता को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए नज़र आ रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव का यह वीडियो हालिया दिनों का है।

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने सबसे पहले वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल से खोजना शुरू किया। हमने सबसे पहले वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Bihar tak नामक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे जून 11, 2023 को अपलोड किया गया था।
उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो तेज प्रताप यादव के आधिकारिक एक्स हैंडल पर मिला जिसे जून 11, 2023 को अपलोड किया गया था। यहाँ जानकारी दी गयी है कि तेज प्रताप यादव ने अपने पिता के 76वें जन्मदिन पर उन्हें वीडियो कॉल करके उन्हें शुभकामनांए दी है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2023 के दौरान का है, जब RJD नेता लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन था।





