Covid-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी, अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश
भारत में कोविड-19 (Coronavirus) संक्रमण के बढ़ते मामले एक बार फिर चिंता का विषय बन गए हैं. कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 अब धीरे-धीरे पैर पसार रहा है. हालहि में मुंबई, दिल्ली, गुजरात में नए मामलों सहित अब तक देशभर में कुल 257 एक्टिव केस की सूचना मिली है. जिसके चलते राजधानी दिल्ली में सरकार ने एडवाइजरी जारी कर सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और कोविड-19 से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं.
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए, जिनमें से 35 मुंबई में हैं, जो चिंता की बात है. इधर, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें अस्पतालों से बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और वैक्सीन तैयार रखने को कहा गया है. स्वास्थ्य संस्थानों को जीनोम अनुक्रमण के लिए सभी पॉजिटिव सेंपल लोक नायक अस्पताल भेजने होंगे.
दिल्ली-NCR में कोरोना के एक्टिव मरीजों की भी संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है. दिल्ली में 23 एक्टिव केस सामने आने के बाद, राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं फिर अलर्ट मोड में आ गई हैं. वहीं, गाजियाबाद में भी 4 नए केस ने चिंता बढ़ा दी है. गुरुग्राम में तो एक शख्स घर से बाहर भी नहीं निकला था. राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने तुरंत एक स्पेशल एडवाइजरी जारी की है. अब सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.
कोविड-19 के कहा कितने केस ?
- गाजियाबाद में कोविड-19 के 4 नए मामले
- गुजरात में 15 नए मामले
- केरल में मई में 273 नए कोरोना केस
- कर्नाटक में 9 महीने का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव
- आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4 नए कोरोना केस
- तेलंगाना में कोविड-19 का 1 केस मामला सामने आया
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





