भारत
CBSE Board Result 2025: CBSE ने जारी किए कक्षा 12वीं के नतीजे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. इस साल 88.39% छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हुए. जो पिछले साल की तुलना में प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि है.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
CBSE कक्षा 12 के नतीजे: 88.39% छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हुए। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि हुई है। pic.twitter.com/3CyfSa4ZKJ
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 13, 2025
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है.
ऐसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2025
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं
- अब छात्र “Senior School Certificate Examination (Class XII) 2025” लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें
- फिर छात्र सबमिट बटन पर क्लिक करें
- अब छात्र की स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





