Live Update: अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने Jaishankar से की बात, US भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. वहीं पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. जिसे भारत ने नाकाम कर दिया. लेकिन पाकिस्तान ने एक बार फिर शुक्रवार-शनिवार की रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हमले की कोशिश की. जम्मू-श्रीनगर, पठानकोट, फिरोजपुर में ब्लैकआउट रहा.
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “मैंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं. जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई इन उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से बचाव किया है और प्रतिक्रिया दी है…”
अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने SJaishankar से बात की और बताया कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत में मदद करने के लिए तैयार है ताकि गलत अनुमान से बचा जा सके और भविष्य में विवाद न हों.

Top Update
- विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया…पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरतगढ़ और सिरसा में एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा किया गया है… भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है.”
#WATCH दिल्ली: विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया…पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने,… pic.twitter.com/RDWiqFKJf3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
- प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, हमारे किसी एयरबेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. पाकिस्तान फर्जी खबरें फैला रहा है.
- MEA और रक्षा मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग शुरू हो गई है. कर्नल सोफिया कुरैशी ने kue kf पाकिस्तान ने भारतीय सेना के ठिकानों को निशाना बनाया. लड़ाकू विमानों का पहली बार इस्तेमाल किया. भारत ने हमलों को नाकाम किया.
- पाकिस्तान से बढ़ते संघर्ष के बीच NSA अजीत डोभाल पीएम मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं. बता दें कि पाकिस्तान लगातार भारत पर ड्रोन से हमले कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.
- पंजाब के गुरदासपुर के छिछरा गांव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जमीन धंसी हुई नजर आ रही है. पुलिस के अनुसार, आज सुबह यहां विस्फोट की आवाज भी सुनी गई. इंस्पेक्टर जसविंदे पाल सिंह ने कहा, “…यह सुबह करीब 4.45 बजे हुआ. कोई नुकसान नहीं हुआ है. सेना के अधिकारियों सहित सभी अधिकारी यहां आ गए हैं. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे यहां न आएं और इकट्ठा न हों. मैं उनसे घर पर रहने की अपील करता हूं.”
- अखनूर क्षेत्र के सामने पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी में आतंकवादी लॉन्च पैड को BSF ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया.
#WATCH अखनूर क्षेत्र के सामने पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी में आतंकवादी लॉन्च पैड को BSF ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया।
(सोर्स- BSF) pic.twitter.com/XLYmqiCCWu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025





