‘Operation Sindoor’: भारत का करारा जवाब, पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने तबाह, नेताओं ने दी सेना को बधाई

पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम की इस सैन्य कार्रवाई में भारतीय सेना ने 9 आतंकी अड्डों पर मिसाइल हमले किए और उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया। भारत की इस सटीक और साहसिक कार्रवाई पर देशभर के नेताओं ने सेना को सलाम किया है। वहीं, पाकिस्तान ने हमेशा की तरह दुनिया के सामने घड़ियाली आंसू बहाने शुरू कर दिए हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या पर यह भारत की निर्णायक प्रतिक्रिया है। मोदी सरकार देश और उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प हम दोहराते हैं।”
Proud of our armed forces.#OperationSindoor is Bharat’s response to the brutal killing of our innocent brothers in Pahalgam.
The Modi government is resolved to give a befitting response to any attack on India and its people. Bharat remains firmly committed to eradicating…
— Amit Shah (@AmitShah) May 7, 2025
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस कार्रवाई को लेकर एक्स पर लिखा, “दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता दिखानी होगी। भारत की कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश है कि हम आतंक के किसी भी रूप को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
The world must show zero tolerance for terrorism. #OperationSindoor pic.twitter.com/dmcCLfbMjN
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 7, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना की कार्रवाई पर गर्व व्यक्त करते हुए लिखा, “भारत माता की जय। सेना ने आतंक के अड्डों को खत्म कर वीरता का परिचय दिया है।”
भारत माता की जय!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 6, 2025
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना ने आतंकियों को करारा जवाब दिया है। यह उन माताओं और बहनों के ‘सिंदूर’ का बदला है जो पहलगाम हमले में उजड़ गए थे। यह तो सिर्फ ट्रेलर है, असली फिल्म अभी बाकी है।”
#WATCH | Mumbai | #OperationSindoor | Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde says, “I thank PM Modi and our armed forces who have done a terrific job… They have given a befitting reply to terrorists and Pakistan. But I think it is a trailer, and the movie is yet to come. I thank… pic.twitter.com/jJtcYQaVVM
— ANI (@ANI) May 7, 2025
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जय हिंद, भारत माता की जय। हमें अपने वीर जवानों और सेना पर गर्व है। न आतंक रहेगा, न अलगाववाद।”
जय हिंद! जय भारत!
न आतंक रहे, न अलगाववाद रहे!
हमें अपने वीर जवानों और भारतीय सेना पर गर्व है। #IndianArmy
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 6, 2025
ऑपरेशन सिंदूर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- हमें अपनी सेना पर गर्व है। जय हिंद।
Proud of our Armed Forces. Jai Hind!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 7, 2025
विपक्ष के कद्दावर नेता और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेना के पराक्रम की तारीफ की है। उन्होंने कहा, “मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूं। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द!”
मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूँ। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द! #OperationSindoor
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) May 7, 2025
भारत की इस जवाबी कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब कोई आतंकी हमला चेतावनी का नहीं, सीधे जवाब का कारण बनेगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ केवल बोलता नहीं, सीधे करता है।





