भारत

MP Board Result 2025: 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने आज सुबह 10 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस साल MP Board परीक्षा में 73.21% नियमित छात्र और 79.27% नियमित छात्रायें पास हुई हैं. एमपी बोर्ड 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल और 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है. प्रज्ञा को एमपी बोर्ड 10वीं में 500 में पूरे 500 नंबर मिले हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा की.

 

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के टॉपरों के नामों की घोषणा करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, “…मैं अपनी और से सभी बेटियों को बधाई देता हूं, सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500/500 अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है. मैं इस बच्ची से जरूर मिलना चाहूंगा कि उसने ऐसा क्या किया..उसने कितना अच्छा लिखा होगा कि उसे शतप्रतिशत मिला. सतना की प्रियल द्विवेदी ने 12वीं की परीक्षा में राज्य में टॉप किया है. इसने 492 अंक लाई है…”

इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

जिन छात्रों ने एमपी बोर्ड से बोर्ड की परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और आवेदन संख्या का प्रयोग करना होगा. एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट https://mpresults.nic.in/mpbse पेज पर भी उपलब्ध है. इस साल 16 लाख से अधिक छात्रों ने एमपी बोर्ड की परीक्षा दीं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button