भारत

आतंकवाद के खिलाफ मोदी का साथ देने आगे आए पुतिन, फोन पर की बात

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनतानी का दौर जारी है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है और समर्थन की बात कही है.

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, “रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही है.”

रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए. दोनों नेताओं ने विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर  शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए पुतिन को आमंत्रित किया. इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एस जयशंकर से फोन पर बात की थी. उन्होंने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की थी.

इस बीच रूसी समाचार एजेंसी तास ने खबर दी है कि पुतिन ने वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के लिए भारत आने का प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है.बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को इस साल के अंत में भारत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button