NM वेरिफाइड

Fact Check: भारत द्वारा पाकिस्तान पर बम गिराने का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

Fact Check: भारत द्वारा पाकिस्तान पर बम गिराने का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

 

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और जंग के हालातों की खबरों के दैरान इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है. वीडियो में दिखाया गया है कि भारत ने पाकिस्तान पर बमबारी की और वहां कई बिल्डिंगों को तबाह कर दिया. यहां पर लिंक दी गई है जिसे क्लिक करके आप वीडियो देख सकते हैं.

 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “भारत के फाइटर बीमान ने उपर से गिराया बम, अब हो रहा पूरा पाकिस्तान तबाह”. Instagram पर यह वीडियो मई, 2025 का बताया जा रहा है.

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है

हमने इस वीडियो को देखा और जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे का साथ शेयक किया जा रहा है. इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले इसकी तस्वीर को गूगल लेंस पर डाला और उसके जरिए सच्चाई को खोजना शुरू किया. इस खोज में हमें X का एक वीडियो मिला, जो अप्रैल 30, 2025 का था जिसके कैप्शन में लिखा था, “A huge fire broke out in a clothing market in the center of the Georgian capital, Tbilisi

इस पोस्ट में वीडियो देखने के बाद हमे यह यकीन हुआ की यह वायरल वीडियो पाकिस्तान का नहीं है और ना ही यह वीडियो मई, 2025 का है बल्कि पुराना वीडियो है जिसे भ्रामक तरीके से वायरल किया जा रहा है. फिर हमने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को और भी बारीखी से खोजा. हमने वीडियो की क्लिप को अलग अलग भाग में तोड़ा तो हमारे हाथ एक और सबूत लगा. हमें इंटरनेट पर topnews.co.th वेबसाइट पर एक न्यूज मिली जिसकी हेडलाइन ने हमारे शक को पुख्ता कर दिया. कि यह वीडियो भ्रामक है.

 

वेबसाइट की हेडलाइन में लिखा था, “Fire Breaks out at popular clothing market in Georgia’s Capital“. यह पोस्ट मई 01, 2025 को पब्लिश किया गया था.

इसके अलावा इस न्यूज़ के सब हेडलाइन में लिखा था, चौंकाने वाली बात! जॉर्जिया के टिबिलिसी शहर के बीचों-बीच स्थित एक मशहूर कपड़ों के बाज़ार में भीषण आग लग गई. विक्रेता घबराकर भाग गए, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है.

 

खोज के दौरान मिले तथ्यों से हमने यह जाना कि यह वायरल वीडियो पाकिस्तान का नहीं है और ना ही भारत ने पाकिस्तान पर इस तरह का कोई हमला किया है. बल्कि यह वीडियो Georgian capital, Tbilisi का है, जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

Show More
Back to top button