सेना का आतंक के खिलाफ एक्शन मोड, एक और आतंकी का घर ध्वस्त

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने अपना ऑपरेशन तेज कर दिया है. सुरक्षा बलों ने पुलवामा में सक्रिय आतंकवादियों के घरों को तोड़ दिया है. हाल ही में सुरक्षा बलों ने घाटी में सक्रिय दो और आतंकियों के घरों को भी ध्वस्त कर दिया.
#WATCH | Pulwama, J&K | Visuals of a destroyed house in Murran village, allegedly linked to a terrorist. pic.twitter.com/64tsFDD8tq
— ANI (@ANI) April 26, 2025
जून 2023 से लश्कर के आतंकी एहसान अहमद शेख का दो मंजिला घर सुरक्षा बलों ने आईईडी से उड़ा दिया. वह पुलवामा के मुर्रान का रहने वाला है. एक और कार्रवाई में 2 साल पहले लश्कर में शामिल हुए शाहिद अहमद का घर शोपियां के चोटीपोरा इलाके में विस्फोट से उड़ा दिया गया. पहलगाम हमले के बाद पिछले 48 घंटों में कुल 6 आतंकवादियों के घरों को मिट्टी में मिला दिया गया है.
इससे पहले शुक्रवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के मुख्य संदिग्ध सहित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घर उस समय नष्ट हो गए, जब वहां रखे गए विस्फोटकों में ब्लास्ट हो गया. अधिकारियों ने बताया कि ये धमाके बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात हुए, जब सुरक्षा बल दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा और त्राल के गुरी गांव में क्रमश: आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के घरों की तलाशी ले रहे थे. तभी वहां पहले से रखे विस्फोटकों में विस्फोट हो गया.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





