NTA ने घोषित किए जेईई मेन 2025 के नतीजे, 24 छात्रों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सत्र 2 के नतीजे घोषित किए हैं. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख रैंक धारक JEE एडवांस्ड एग्जाम दे सकेंगे. ओमप्रकाश बेहरा ने जेईई मेन 2025 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया है. ओमप्रकाश ने जेईई मेन जनवरी सेशन में परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक हासिल किए थे.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अप्रैल सेशन जेईई (मेन) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. NTA ने इसमें 2,50,236 स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया है. जनवरी और अप्रैल के सेशन को मिलाकर कुल 24 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेटाइल मिले हैं, जिनमें 2 लड़कियां हैं. आपको बता दें कि पिछली बार 56 स्टूडेंट्स ने 100 पसेंटाइल थे. NTA द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार 24 अभ्यर्थियों में सबसे ज्यादा 7 राजस्थान, 3-3 महाराष्ट्र, तेलंगाना और यूपी, 2-2 पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली के हैं. एक-एक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का है.
जेईई मेन का रिजल्ट ऐसे चेक करें:
- जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं.
- परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
- क्रेडेंशियल के तौर पर आवश्यक जानकारी भरें.
- सबमिट पर क्लिक करेंजेईई मेन परिणाम आपके सामने आ जाएगा.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





