भारत

50वें दौरे पर वाराणसी पहुंचे PM मोदी, कुछ दिन पूर्व बलात्कार की घटना के बारे में विस्तार जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 50वें दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं, वह 3384 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. पीएम  मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे और अधिकारियों से, कुछ दिन पूर्व हुई बलात्कार की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित उपाय लागू करने के निर्देश दिए.

सूचना निदेशक शिशिर ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर आए. उन्होंने हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से कुछ दिन पूर्व शहर में घटी बलात्कार की एक घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली.  उन्होंने सभी दोषियों की जल्द पहचान कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में इस घटना की पुनरावृति न हो.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button