ताज़ा खबरेंभारत

सुरक्षा मामलों की CCS बैठक में बड़ा फैसला, वायुसेना को मिलेंगे नए उन्नत हथियार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCS) ने भारतीय सेना के लिए 7,000 करोड़ रुपये की लागत से उन्नत टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह सौदा स्वदेशी हॉवित्जर तोपों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भारतीय सेना की मारक क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।

भारतीय वायुसेना आगामी वित्त वर्ष 2025-26 में अपने सैन्य बेड़े को मजबूत करने के लिए नए लड़ाकू विमान, जासूसी विमान, रडार और अन्य उन्नत हथियार खरीदने की योजना बना रही है। संसद में रक्षा पर पेश की गई स्थायी समिति की रिपोर्ट के अनुसार, वायुसेना लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA), लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (LUH), मल्टीरोल हेलिकॉप्टर और हवा में ईंधन भरने वाले विमान खरीदने की तैयारी कर रही है।

इसके अलावा, वायुसेना अपने रूसी मूल के सुखोई-30 लड़ाकू विमानों, सिग्नल इंटेलिजेंस एवं संचार जैमिंग विमान, और एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल विमान को स्वदेशी तकनीक से अपग्रेड करने की भी योजना बना रही है।

रक्षा मंत्रालय ने पिछले पांच वर्षों में वायुसेना द्वारा स्वदेशी स्रोतों से किए गए अधिग्रहणों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की है। यह कदम चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर भारत की सैन्य क्षमताओं को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button