ताज़ा खबरें

न्यूयॉर्क में अनु,अंजुला और सीमा मोदी को मिला महिला सशक्तिकरण का सम्मान

अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) के साथ संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर तीन प्रतिष्ठित भारतीय मूल की महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया.

सम्मानित होने वालों में अनु अयंगर, अंजुला आचार्य और एंकर सीमा मोदी शामिल हैं। इन तीनों महिलाओं का उद्यमिता, मीडिया और सामाजिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान है.

सम्मानित महिलाओं में अनु आयंगर, ‘जे.पी. मॉर्गन’ में सलाहकार और विलय एवं अधिग्रहण की वैश्विक प्रमुख पद पर आसीन हैं. अंजुला अचारिया, ‘ए-सीरीज मैनेजमेंट एंड इन्वेस्टमेंट्स’ की सीईओ और संस्थापक हैं. सीमा मोदी, सीएनबीसी की पत्रकार और एंकर हैं, इनका वैश्विक पत्रकारिता में काफ़ी महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

एफआईए के 7वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं.

इस दौरान इन तीनों के अलावा, WEDO की सीईओ और संस्थापक वेंडी डायमंड को भी सम्मानित किया गया. उन्होंने 10 किताबें लिखी हैं, तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं और सीएनबीसी, ओपरा और ब्लूमबर्ग पर उनकी चर्चा हो चुकी है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button