मुकेश अंबानी ने जियो के जरिए IPL फैंस को दिया शानदार ऑफर

रिलायंस जियो ने IPL 2025 के शुरुआत से पहले अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर का ऐलान किया है। जियो यूजर्स को इस ऑफर के तहत 299 रुपये या इससे अधिक के प्लान पर नया जियो सिम कनेक्शन लेने या फिर कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज करने पर, जियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर फ्री आईपीएल क्रिकेट सीजन देखने का मौका मिलेगा।
जियो के इस खास क्रिकेट ऑफर के तहत, यूजर्स को 90 दिनों के लिए फ्री जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसमें वे IPL 2025 के मैचों का आनंद मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ले सकेंगे। इसके अलावा, यूजर्स को 4K क्वालिटी में स्ट्रीमिंग देखने का भी अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें बेहतरीन क्रिकेट अनुभव मिलेगा।
यह ऑफर खासतौर पर उन जियो यूजर्स के लिए है जिन्होंने 22 मार्च 2025 से शुरू होने वाले IPL सीजन के दौरान 299 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज कराया है। इसके साथ ही, 2GB प्रतिदिन वाले प्लान्स पर यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। जियो ने इस ऑफर को ‘जियोहॉटस्टार पैक’ नाम दिया है, जो 90 दिनों के लिए वैलिड रहेगा।
IPL के इस ऑफर के साथ रिलायंस जियो ने एक और शानदार कदम उठाया है। कंपनी अब अपने नए ग्राहकों को जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर के लिए 50 दिन का फ्री ट्रायल ऑफर दे रही है। इस ट्रायल के दौरान, जियो यूजर्स को अल्ट्रा-फास्ट इंटरनेट और होम एंटरटेनमेंट का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा। नए जियो यूजर्स को इस ऑफर में 800+ टीवी चैनल्स, 11+ OTT ऐप्स, और अनलिमिटेड WIFI का भी फायदा मिलेगा।
यह ऑफर सीमित समय के लिए वैलिड है और इसे 17 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच लिया जा सकता है। मौजूदा जियो यूजर्स को इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए 299 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज करना होगा। वहीं, नए यूजर्स को भी यही रिचार्ज प्लान लेना होगा। अगर कोई यूजर 17 मार्च से पहले रिचार्ज करवा चुका है, तो वह 100 रुपये का एड-ऑन पैक खरीदकर जियोहॉटस्टार का फ्री मोबाइल और स्मार्ट टीवी सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकता है। इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स को IPL 2025 के दौरान शानदार क्रिकेट देखने का अवसर मिलेगा, साथ ही अन्य डिजिटल सेवाओं का भी भरपूर लाभ मिलेगा।





