ताज़ा खबरेंमनोरंजन

समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा दूसरा समन, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो को लेकर जांच जारी

मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल ने उनके शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के संबंध में दूसरा समन जारी किया है। उन्हें 19 मार्च को जांच में सहयोग देने और अपना बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है। समय रैना को पहले 17 मार्च को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसके बाद साइबर सेल ने उन्हें दूसरी बार समन भेजा है।

समय रैना के शो में आए यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता और परिवार को लेकर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अपूर्वा मुखीजा समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

समय रैना पहले समन के दौरान भारत में मौजूद नहीं थे और उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया था, जिसे साइबर सेल ने खारिज कर दिया। अधिकारियों ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। इस पूरे मामले को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल की जांच जारी है, और आने वाले दिनों में इससे जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button