भारत

“भारत की ग्रोथ में असम का योगदान लगातार बढ़ता जा रहा है”: एडवांटेज असम 2.0 में PM Modi

गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पूर्वी भारत और नॉर्थ ईस्ट की भूमि आज एक नए भविष्य की शुरुआत करने जी रही है.एडवांटेज असम पूरी दुनिया को असम के संभावना और प्रगति से जोड़ने का एक महा अभियान है.”

 

गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इतिहास गवाह है कि पहले भी भारत की समृद्धि में ईस्टर्न इंडिया का बहुत बड़ा रोल हुआ करता था. आज जब भारत वि​कसित होने की तरफ बढ़ रहा है, तो एक बार फिर हमारा ये नॉर्थईस्ट अपना सामर्थ्य दिखाने जा रहा है…मैं असम सरकार को, हिमंत बिस्वा सरमा जी की पूरी टीम को इस भव्य आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत अपनी स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत कर रहा है. आज भारत, दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों कर रहा है. ईस्ट एशिया के साथ हमारी कनेक्टिविटी लगातार सशक्त हो रही है और नया बन रहा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा भी अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत की ग्रोथ में असम का योगदान लगातार बढ़ता जा रहा है. 2018 में एडवांटेज असम का पहला संस्करण लॉन्च किया गया था. उस समय असम की अर्थव्यवस्था लगभग 2.75 लाख करोड़ रुपये थी, जो अब 6 लाख करोड़ रुपये हो गई है. इसका मतलब है कि भाजपा सरकार के तहत असम की अर्थव्यवस्था 6 साल में दोगुनी हो गई है. यह डबल इंजन वाली सरकार के दोहरे प्रभाव को दर्शाता है…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “असम ने 2030 तक अपनी अर्थव्यवस्था को डेढ़ सौ बिलियन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और मुझे विश्वास है कि असम इस लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकता है..”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button