ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार आज दिल्ली विधानसभा में पेश करेगी 14 CAG रिपोर्ट

दिल्ली में नवगठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के आठवें सत्र के दूसरे दिन नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश करेंगी. रिपोर्ट में पिछली आम आदमी पार्टी सरकार के दौरा हुई वित्तीय अनियमितताओं को उजागर किए जाने की उम्मीद है… पूरी खबर पढ़ें

 

बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता में भी दिखा भूकंप के झटकों का असर
फाइल फोटो

मंगलवार की सुबह बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया और इसके झटके कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 6:10 बजे आया. हालाँकि भूकंप के झटकों से कोलकाता के निवासियों में थोड़ी घबराहट हुई, लेकिन किसी तरह के नुकसान या चोट की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है… पूरी खबर पढ़ें

 

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो विवाद: यूट्यूबर्स से साइबर सेल ने की पूछताछ

यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में परिवार और माता-पिता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी सोमवार को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए। अधिकारियों द्वारा दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 17 फरवरी को साइबर सेल ने रणवीर अल्लाहबादिया को यूट्यूब शो पर की गई उनकी विवादास्पद टिप्पणी… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: वीडियो में व्यायाम व तलवारबाजी करती हुई यह महिला दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता नहीं, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला मराठी अंदाज में साड़ी पहन कर एक नदी किनारे व्यायाम करते व तलवारबाजी करते हुए नजर आ रही है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा  किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला कोई और नहीं बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का है… पूरी खबर पढ़ें

Show More
Back to top button