ताज़ा खबरेंमनोरंजन

प्राजक्ता कोली और वृषांक खनाल 25 फरवरी को लेंगे सात फेरे, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जोरों पर

यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और वकील वृषांक खनाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं, और प्री-वेडिंग फंक्शंस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रविवार को हुई मेहंदी सेरेमनी में प्राजक्ता ने पूरे जोश के साथ डांस किया। खासकर, मराठी फिल्म के हिट सॉन्ग ‘झिंगाट’ पर उन्होंने अपने मंगेतर वृषांक के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। वीडियो में दोनों की एनर्जी और खुशी साफ नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


इससे पहले प्राजक्ता ने इंस्टाग्राम पर अपने प्री-वेडिंग फंक्शन की झलक दिखाई थी। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए एक स्माइली और नजर से बचाने वाला इमोजी भी पोस्ट किया। एचटी सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राजक्ता और वृषांक 25 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। कपल बेहद एक्साइटेड है, और उनकी शादी की रस्में 23 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेंगी। इसमें मेहंदी, हल्दी, म्यूजिकल नाइट, ग्रैंड वेडिंग और रिसेप्शन जैसे फंक्शन शामिल हैं। शादी की सभी रस्में कर्जत में आयोजित की जा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prajakta Koli (@mostlysane)


प्राजक्ता और वृषांक की लव स्टोरी कई साल पुरानी है। दोनों ने 2023 में सगाई की थी। हाल ही में प्राजक्ता ने अपना पहला फिक्शन नॉवेल ‘Too Good To Be True’ पब्लिश किया है। वहीं, वेब सीरीज ‘Mismatched’ के नए सीजन में भी उन्हें नेटफ्लिक्स पर देखा गया था। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, और फैंस भी इस सेलिब्रिटी वेडिंग की झलक पाने के लिए उत्साहित हैं।

Show More
Back to top button