फैक्ट चेक: सड़क पर उत्पात मचाते लड़कों को सबक सिखाते हुए पुलिस कर्मियों का यह वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: सड़क पर उत्पात मचाते लड़कों को सबक सिखाते हुए पुलिस कर्मियों का यह वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी, सड़क पर बवाल मचाते हुए लोगों को पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दो लड़के नजर आ रहे हैं। इनमें से सफेद टोपी पहने हुए एक लड़के के हाथ में कोई धारदार हथियार है, जिसे वह बीच सड़क पर लहरा रहा है और दुकानों में तोड़फोड़ कर रहा है। इसके साथ ही, वो आते-जाते लोगों पर हमला भी करते हुए दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद एक बाइक पर सवार दो पुलिस वाले उसका पीछा करते हुए आते हैं। पुलिस को देखकर लड़का भागने की कोशिश करता है लेकिन पुलिस वाले उसे पकड़ लेते हैं। इसके बाद वो उसकी जमकर पिटाई करते हैं।
इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है, जहां यूपी पुलिस ने उत्पात मचाने वालों पर शक्त कार्रवाई की है।

फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें सबसे पहले वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम Mirror Now की वेबसाइट पर छपे एक लेख में मिला। जिसे दिसंबर 29, 2022 को अपलोड किया गया था। गौरतलब है कि यहाँ बताया गया है कि घटना सिंहगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास हुई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कथित तौर पर उनकी सार्वजनिक रूप से पिटाई की।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजन शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो ANI के आधिकारिक एक्स हैंडल पर मिला जिसे दिसंबर 29, 2022 को अपलोड किया गया था। यहाँ बताया गया है कि पुणे में कथित तौर पर ‘कोयता गैंग’ से जुड़े कुछ बदमाश जिनके पास धारदार हथियार थे, उन्होंने लोगों को आतंकित करने की कोशिश की। पोस्ट में बताया गया है कि ये घटना पुणे के सिंहगढ़ लॉ कॉलेज परिसर क्षेत्र के सामने हुई थी जो भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है।
#WATCH | Maharashtra: Some miscreants carrying machetes, who are allegedly from ‘Koyata Gang’ attempted to terrorise people in front of the Sinhgad Law College campus area under Bharti Vidhyapeeth Police Station jurisdiction, Pune
(Video Source: Local, confirmed by Police) pic.twitter.com/OUsjxK8CNY
— ANI (@ANI) December 29, 2022
पड़ताल के दौरान उपरोक्त प्राप्त तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है साथ ही वीडियो की यह घटना उत्तर प्रदेश की नहीं बल्कि महाराष्ट्र के पुणे की है।





