भारत

टूटी कुर्सी पर हवाई सफर करने को मजबूर हुए शिवराज सिंह चौहान, लगा दी एयर इंडिया की क्लास

शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की सेवाओं पर चिंता जताई और एयरलाइन प्रबंधन पर सीटिंग व्यवस्था में गड़बड़ी और यात्रियों को हो रही असुविधा को लेकर सवाल उठाए.

 

एक्स पर पोस्ट करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन करना था, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक करनी थी और चंडीगढ़ में किसान संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा करनी थी. मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI436 में टिकट बुक किया था. मुझे सीट संख्या 8C आवंटित की गई थी। मैं जाकर सीट पर बैठ गया। सीट टूटी हुई और धंसी हुई थी. बैठने में असुविधा हो रही थी.”

उन्होंने आगे लिखा, “आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है. मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकिट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई. मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी. बैठना तकलीफदायक था. जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए. ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं. सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा. मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला. मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है. क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा.”

 

एयर इंडिया का जवाब
इस मामले के बाद एयर इंडिया के हैंडल से रिप्लाई किया गया जिसमें लिखा- महोदय, हमें हुई असुविधा के लिए खेद है. कृपया निश्चिंत रहें कि हम मामले को ध्यान से देख रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो. हम आपसे बात करने का अवसर पाकर प्रसन्न हैं. कृपया हमसे संपर्क करने के लिए असुविधाजनक समय पर हमें DM करें.

Show More
Back to top button