“राष्ट्र निर्माण के लिए बेहतर नागरिकों का विकास जरूरी है”: SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव में PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया. भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी उनके साथ मौजूद रहे.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया।
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी उनके साथ मौजूद रहे। pic.twitter.com/I60MHBDcOD
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) February 21, 2025
सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव की शुरूआत करते हुए भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कहा, “प्रधानमंत्री जी. मेरे बड़े भाई, जब भी मुझे आपसे मिलने का मौका मिलता है, मैं खुशी से झूम उठता हूं…मेरे गुरु, जब भी मैं आपसे मिलता हूं, मैं एक लोक सेवक के रूप में और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होता हूं…स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है और यह प्रामाणिक नेताओं को विकसित करने और उन्हें महान भारतीय गणराज्य की सेवा करने के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री की अटूट प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण है…”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ आयोजन ऐसे होते हैं जो हृदय के बहुत करीब होते हैं आज का कार्यक्रम भी ऐसा ही है. राष्ट्र निर्माण के लिए बेहतर नागरिकों का विकास जरूरी है. व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण, ‘जन से जगत’, किसी भी ऊंचाई को प्राप्त करने के लिए आरंभ जन से ही होता है.”
उन्होंने आगे कहा, “बेहतरीन लीडर्स का विकास जरूरी है और समय की मांग है इसलिए ‘स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप’ की स्थापना विकसित भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण और बड़ा कदम है…”





