भारत

दिल्ली वालों के लिए 10 लाख का इलाज मुफ्त… आयुष्मान भारत योजना को मिली मंजूरी

दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद अब भाजपा ने दिल्ली वालों को खुश करने की ठान ली है. रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही घंटों बाद दिल्ली कैबिनेट में आयुष्मान योजना को मंजूरी मिल गई है. यानि अब केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में भी शुरू होने जा रही है.

 

गुरुवार को सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी की पहली कैबिनेट बैठक हुई. जिसमें आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दे दी गई है. आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी.

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “हमने कल की कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मंजूरी दे दी है. बहुत जल्द लोग योजना का लाभ ले सकेंगे. आज मैंने PWD और जल बोर्ड के अधिकारियों को कामों की समीक्षा करने के लिए बुलाया है.”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा, “15 साल कांग्रेस का राज रहा 13 साल AAP ने राज किया, अपना कार्यकाल देखें हमें 1 दिन में प्रश्न करने वाले ये कौन लोग हैं? जिन्होंने दिल्ली का सर्वनाश कर दिया, जनता के अधिकारों को हनन किया और काम नहीं किया वे एक दिन में हम पर उंगली उठाएंगे? ये हम हैं जिन्होंने पहले दिन शपथ लेते ही, कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दी. इन्हें हमसे सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है दिल्ली की चिंता अब हम करेंगे.”

 

आयुष्‍मान योजना के तहत क्‍या-क्‍या मिलेगा? 
दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा कि इस योजना के तहत दिल्‍ली के लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी. इसमें 5 लाख का Health कवरेज दिल्‍ली सरकार और 5 लाख केंद्र सरकार की तरफ से मिलेगा. आयुष्‍मान कार्ड होल्‍डर्स दिल्‍ली के सरकारी और सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्‍थ स्‍कीम के तहत इम्‍पैनल्‍ड किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल में 10 लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे.

Show More
Back to top button