भारत

प्रयागराज सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

प्रयागराज: छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहे वक्त प्रयागराज में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाते वक्त श्रद्धालुओं को ले जा रही कार दुर्घटना का शिकार हो गई. दरअसल श्रृद्धालुओं से भरी कार बस से टकरा गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 19 लोग घायल हो गए.

 

बताया जा रहा है कि देर रात तीन बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसे में बोलेरो सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है. आगे की प्रक्रिया अभी जारी है.

 

हादसे को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मिर्जापुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. मृतकों के परिवारजनों के प्रति मैं शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं…”

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पुहंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए है. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

 

DCP यमुनानगर, विवेक चंद्र यादव ने बताया, छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही कार की बस से टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर थाना मेजा के अंतर्गत हुआ. शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है. आगे की प्रक्रिया अभी जारी है.

 

CMO ए.के. तिवारी ने कहा, “प्रयागराज में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. एक बस और बोलेरो में टक्कर हो गई. हादसे में बोलेरो में बैठे सभी लोगों की मृत्यु हो गई है…सभी पीड़ित छत्तीसगढ़ से प्रयागराज आ रहे थे और बस प्रयागराज से रायगढ़ जा रही थी…”

Show More
Back to top button