’10वीं-12वीं में इतने नंबर नहीं आए तो जिंदगी तबाह हो जाएगी…’: परीक्षा पे चर्चा में PM Modi

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुंदर नर्सरी में छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ की. छात्रों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे समाज में दुर्भाग्य से ये घुस गया कि अगर हम स्कूल में इतने नंबर नहीं लाए, 10वीं-12वीं में इतने नंबर नहीं आए तो जिंदगी तबाह हो जाएगी और इसलिए पूरे घर में तनाव हो जाता है, ऐसे में आपको खुद को तैयार करना है. इस तनाव को मन में ना लें और तय करें कि आपको आज कितना पढ़ना है. ये अगर आप कर लेते हैं, तो आप इस तनाव से खुद को निकाल सकते हैं.”
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुंदर नर्सरी में छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ की।
छात्रों से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे समाज में दुर्भाग्य से ये घुस गया कि अगर हम स्कूल में इतने नंबर नहीं लाए, 10वीं-12वीं में इतने नंबर नहीं आए तो जिंदगी तबाह… pic.twitter.com/fOLGTfIK2y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2025
उन्होंने छात्र से बात करते हुए कहा, “आप सम्मान मांग नहीं सकते, आपको सम्मान कमाना पड़ेगा. इसके लिए आपको खुद को बदलना होगा. लीडरशीप थोपी नहीं जाती. लीडर बनने के लिए टीमवर्क सीखना बहुत जरूरी है, धैर्य बहुत आवश्यक होता है. आपको अपने साथियों के लिए मौजूद रहना होगा और इससे उनका विश्वास बढ़ेगा.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा में शामिल हुए छात्रों को तिल के लड्डू खिलाए. साथ ही उन्हें हेल्थ से जुड़े कुछ टिप्स भी दी. पीएम ने छात्रों को बताया कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए ‘क्रिकेट’ से जुड़ा एक मंत्र दिया. पीएम ने बच्चों से कहा कि आपने देखा होगा कि जब क्रिकेट खेलते हैं तो मैच के दौरान स्टेडियम से आवाज आती है. कोई कहता है सिक्स, कोई कहता है फोर. क्या वह बैट्समैन सुनता है या फिर वह उस बॉल को देखता है. अगर वह सुनकर चौके-छक्के मारने लगे तो आउट हो जाएगा. इसका मतलब है कि बैट्समैन उस प्रेशर का परवाह नहीं करता है. उसका पूरा ध्यान उस बॉल पर होता है. अगर आप उस प्रेशर को न लेते हुए अपना ध्यान इस पर लगा दें कि आज मुझे इतना पढ़ना है, तो आप आराम से कर लेंगे.
बता दें इस बार की ‘परीक्षा पे चर्चा’ बेहद खास है. दरअसल परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, भूमि पेडनेकर, अभिनेता विक्रांत मैसी और छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मौरीकॉम और आध्यात्मिक गुरू सद्गगुरु जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी.





