भारत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में वायुसेना का मिराज 2000 लड़ाकू विमान क्रैश

मध्य प्रदेश से भारतीय वायुसेना के से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है जहां शिवपुरी के पास आज एक ट्विन-सीटर मिराज 2000 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दरअसल, गुरुवार को भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमानन शिवपुरी में क्रैश हो गया. इस हादसे में लड़ाकू विमान में सवार दोनों पायलटों के घायल होने की खबर सामने आई है.

 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, वायुसेना का मिराज 2000 लड़ाकू विमान गुरुवार को 2 बजकर 20 मिनट के करीब शिवपुरी के करैरा तहसील के सुनारी थाना क्षेत्र में क्रैश हुआ. रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ जब वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया जा रहा है.

 

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: रक्षा अधिकारी

Show More
Back to top button