ताज़ा खबरें

फतेहपुर में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, चालक घायल, रेलवे यातायात प्रभावित

फतेहपुर में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, चालक घायल, रेलवे यातायात प्रभावित

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कस्बे के पास पांभीपुर इलाके में सोमवार सुबह दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों मालगाड़ियों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

हादसे के चलते रेलवे यातायात बाधित हो गया है। कई ट्रेनों को रोक दिया गया है, जबकि कुछ के मार्ग बदल दिए गए हैं। दुर्घटना के कारण दोनों गाड़ियों के इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास में जुटी हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा संभवतः सिग्नल मिस करने के कारण हुआ। रेलवे के जूनियर एग्जीक्यूटिव ज्ञान चंद सोनी के अनुसार, “हमें सूचना मिलते ही कानपुर से टावर वैगन लेकर रवाना होना पड़ा। संभवतः किसी ट्रेन चालक ने सिग्नल को मिस कर दिया और स्पीड पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे यह टक्कर हो गई।”

घायल चालकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। रेलवे प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहा है, ताकि हादसे के कारणों का सही पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button