ताज़ा खबरें

सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, राष्ट्रपति मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर विवाद

सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, राष्ट्रपति मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर विवाद

पटना/मुजफ्फरपुर: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे समीकरण बिगड़ने और सामाजिक सौहार्द्र प्रभावित होने का खतरा है।

क्या है पूरा मामला?

सोनिया गांधी पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ एक विवादास्पद बयान दिया। गांधी परिवार ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को “बोरिंग” बताते हुए कहा था कि “पुअर लेडी, राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं और मुश्किल से बोल पा रही थीं.” इस बयान को लेकर मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।  मुजफ्फरपुर के चर्चित अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने शनिवार को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया है। सदर थाना इलाके के लहलादपुर पताही के रहने वाले याचिकाकर्ता सुधीर ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपमानित करने की कोशिश की है. राष्ट्रपति के बारे में उनकी टिप्पणी सही नहीं है. उन्होंने कहा कि सीजेएम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई की तारीख 10 फरवरी को तय की है.

मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज

मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) कोर्ट में दर्ज की गई इस याचिका पर 22 फरवरी को सुनवाई होनी है। याचिका में सोनिया गांधी पर राष्ट्रपति पद का अपमान करने, सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने और संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

राजनीतिक गलियारों में हलचल

इस विवाद के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा ने सोनिया गांधी की टिप्पणी को दलित, आदिवासी और महिला विरोधी करार दिया है, वहीं कांग्रेस का कहना है कि सोनिया गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking
Back to top button