भारत
“ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा…”: बजट के बाद PM Modi का संबोधन

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया. इस बजट में वित्त मंत्री के पिटारे से कई बड़ी घोषणाएं की. वहीं पीएम मोदी ने इस बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए जनता को संबोधित किया. पीएम मोदी ने वित्त मंत्री के पेश किए बजट की तारीफ करते हुए कहा कि ये जनता जर्नादन का और देश के लोगों की जेब भरने वाला बजट है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Union Budget 2025 पर कहा, “आज भारत के विकास के यात्रा का एक महत्वपूर्ण प्रणाव है. यह भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है. हमने सेक्टर्स युवाओं के लिए खोल दिए हैं. यह बजट एक बल गुणक है यह बजट बचत को बढ़ाएगा, निवेश को बढ़ाएगा और ग्रोथ को भी तेजी से बढ़ाएगा… मैं वित्त मंत्री को इसके लिए बधाई देता हूं.”
जानें पीएम ने क्या कहा
- आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है. ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे… ये बजट इसकी एक बहुत मजबूत नींव रखता है. आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को लेकर चल रहा है. इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं. इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारत मिशन’ को शुरू किया गया है.
- आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को लेकर चल रहा है. इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं. इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारत मिशन’ को शुरू किया गया है…
- बजट में किसानों के लिए जो घोषणा हुई है वो कृषि क्षेत्र और समूची ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई क्रांति का आधार बनेगी. पीएम धन धान्य कृषि योजना के तहत 100 जिलों में सिंचाई और आधारभूत संरचना का विकास होगा. किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख तक होने से उन्हें ज्यादा मदद मिलेगी.
- आज भारत के विकास के यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. यह भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है. हमने सेक्टर्स युवाओं के लिए खोल दिए हैं…ये बजट एक फोर्स मल्टीप्लायर है ये बजट बचत को बढ़ाएगा, निवेश को बढ़ाएगा और ग्रोथ को भी तेजी से बढ़ाएगा…मैं वित्त मंत्री को इसके लिए बधाई देता हूं.”
- “इस बजट में रिफॉर्म की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. न्यूक्लियर एनर्जी में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का निर्णय बहुत ही ऐतिहासिक है…बजट में रोजगार के सभी क्षेत्रों को हर प्रकार से प्राथमिकता दी गई है.”





