YSRCP के राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी का इस्तीफा, राजनीति से संन्यास का ऐलान

YSRCP के सांसद विजयसाई रेड्डी ने राजस्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. गौरतलब है कि रेड्डी कल ही राजनीति से सन्यास का ऐलान कर चुके हैं.

विजयसाई रेड्डी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिका कि ‘मैं किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं. मैंने किसी राजनीतिक फायदे, पद या आर्थिक फायदे के लिए इस्तीफा नहीं दिया है. यह मेरा पूर्णता: निजी फैसला है. इसके लिए मुझे पर कोई दबाव या किसी का कोई प्रभाव नहीं है.’
रेड्डी ने सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उनके समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा,’लगभग 9 वर्षों तक मुझे प्रोत्साहित करने, मुझे अपार शक्ति और साहस देने और तेलुगु राज्यों में मुझे पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का विशेष धन्यवाद.’





