खेलताज़ा खबरें

IND vs AUS: दूसरे T20 से मुकाबले से पहले घायल हुआ यह भारतीय बल्लेबाज… इसे मिल सकती है जगह

पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. 5 टी20 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से बढ़त बना चुका है वहीं आज के मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत सीरीज में 2-0 से आगे होने कोशिश करेगा. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि पहेल टेस्ट में तूफानी पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज दूसरे मैच से पहले चोटिल हो गए हैं.

 

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले से पहले टी-20 में तूफानी पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि यदि अभिषेक फिट नहीं हो पाएं तो उनकी जगह किस खिलाड़ी को इलेवन में शामिल किया जाएगा. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ है और इन खिलाड़ियों में केवल दो ही ओपनिंग बल्लेबाज संजू और अभिषेक का चुनाव हुआ था. ऐसे में अब सवाल उठता है कि यदि अभिषेक दूसरा टी-20 मैच नहीं खेल पाए तो उनकी जगह किसे इलेवन में शामिल किया जाएगा और ओपनिंग कौन करेगा.

 

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले उस वक्त चोट लगी जब वह शुक्रवार को नेट सत्र में प्रेक्टिस कर रहे थे. अभिषेक का कैचिंग ड्रिल के दौरान टखना मुड़ गया. इसके बाद अभिषेक की मैदान पर टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने जांच की और फिर टखने को आराम देने के लिए उन्हें ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया. 24 वर्षीय अभिषेक ने ड्रेसिंग रूम में फिजियो के साथ आधे घंटे से अधिक समय बिताया. कोलकाता में पहले मैच में अभिषेक ने 79 रन की तेज पारी खेली थी जिसकी बदौलत भारत ने सात विकेट से आसान जीत दर्ज की थी.

 

भारत (संभावित टीम):

1.अभिषेक शर्मा (डाउट), 2. संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3. सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 4. तिलक वर्मा, 5. हार्दिक पंड्या, 6. रिंकू सिंह, 7. नीतीश कुमार रेड्डी, 8. अक्षर पटेल, 9. रवि बिश्नोई/मोहम्मद शमी, 10. अर्शदीप सिंह, 11. वरुण चक्रवर्ती

 

अभिषेक नहीं खेले तो वाशिंगटन सुंदर को मिल सकता है मौका.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button