न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

जितेंद्र पाल सिंह बने इज़राइल में भारत के नए राजदूत

नई दिल्ली: भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक जितेंद्र पाल सिंह को इज़राइल में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर मंगलवार को आधिकारिक घोषणा की गई। जितेंद्र पाल सिंह वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे और उनके पास राजनयिक मामलों में गहरी समझ और अनुभव है… पूरी खबर पढ़ें
अमेरिका में 500 से अधिक अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी, सैकड़ों को देश से निकाला गया

वॉशिंगटन: अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई जारी है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने सत्ता में लौटते ही तीन दिनों के भीतर 500 से अधिक अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है और सैकड़ों को देश से निर्वासित कर दिया है। इस कार्रवाई में सैन्य विमानों का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह अभियान बेहद तेज़ और संगठित दिखाई दे रहा है… पूरी खबर पढ़ें
अमूल दूध की कीमतों में गिरावट, ग्राहकों को राहत

नई दिल्ली: दूध और डेयरी उत्पादों की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अमूल ने दूध की कीमतों में ₹1 प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की है। यह नई दरें आज से लागू हो गई हैं और सभी प्रकार के दूध उत्पादों पर लागू होंगी… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यह तस्वीर महाकुंभ की नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपने पति निक जोनास व बेटी मालती मैरी जोनस के साथ देखा जा सकता है। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में पहुंची हैं… पूरी खबर पढ़ें





