NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: महाकुंभ में डुबकी लगाते हुए बॉलीवुड सितारों की यह तस्वीरें असली नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: महाकुंभ में डुबकी लगाते हुए बॉलीवुड सितारों की यह तस्वीरें असली नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर अलग-अलग बॉलीवुड सितारों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में बॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेस भगवा रंग के कपड़े पहनकर नदी में डुबकी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड के तमाम सितारे जैसे करीना कपूर, अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, शाहरुख़ खान, सलमान खान और कई अन्य ने  प्रयागराज के महाकुंभ में डुबकी लगाई। फेसबुक में वायरल पोस्ट में इन तस्वीरों को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “Bollywood at Prayagraj”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल तस्वीरें असली नहीं है।  

क्या वाकई बॉलीवुड के सितारों ने प्रयागराज के महाकुंभ में डुबकी लगाई है? इस बात की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। चूंकि हमें बॉलीवुड सितारों की यह तस्वीरें AI जेनेरेटेड प्रतीत हुई। इसलिये हमने वायरल तस्वीरों को एक-एक कर के AI Decetor टूल (Hive Moderation) पर पड़ताल करना शुरू किया।

 

 

 

 

 

 

उपरोक्त सभी तस्वीरों की पड़ताल करने पर हमें मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल तस्वीरें असली नहीं बल्कि AI जनरेटेड हैं।

 

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button