ताज़ा खबरें

“हम 20-25 मिनट के अंतर से बचे वरना मारे जाते…”: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आरोप लगाया है कि सत्ता से बेदखल होते ही उनकी और उनकी छोटी बहन शेख रेहाना की हत्या की साजिश रची गई थी. शेख हसीना ने शुक्रवार देर रात अपनी बांग्लादेश अवामी लीग पार्टी के फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक ऑडियो भाषण में कहा, “रेहान और मैंं बच गए- सिर्फ 20-25 मिनट के अंतर से हम मौत से बच गए.”

 

पिछले साल अगस्त में, छात्रों के नेतृत्व वाले एक आंदोलन ने कई हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शनों और झड़पों के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल कर दिया था, जिसमें 600 से ज्यादा लोग मारे गए थे. 76 वर्षीय हसीना भारत भाग गईं और नौबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार बनाई गई. शेख हसीना ने याद किया कि कई बार उन्हें मारने की साजिशें रची गईं.

 

इस ऑडियो में शेख हसीना आगे कह रही हैं कि मुझे लगता है कि 21 अगस्त को अगर हम समय पर नहीं निकलते तो हमे उस दिन मार दिया जाता. अल्लाह हमारे साथ था इसलिए आज हम सुरक्षित हैं. इस आडियो में शेख हसीना ने 2004 में हुए ग्रेनेड हमले का भी जिक्र किया है. इस हमले में वो घायल हो गई थी. उन्होंने एक अन्य उदाहरण कोटालिपारा बम साजिश का भी जिक्र किया. जिसमें जुलाई 2000 में एक कॉलेज में बम पाए गए थे, जहां हसीना को दौरा करना था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button