ताज़ा खबरेंराजनीति

दिल्ली चुनाव को लेकर BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, 9 नामों का ऐलान

आगामी दिल्ली चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए हैं. वहीं चुनाव को लेकर बीजेपी काफी एक्टिव नजर आ रही है. इसी बीच बीजेपी ने आज, गुरुवार को चुनाव के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है. BJP ने इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

 

बीजेपी ने ग्रेटर कैलाश व‍िधानसभा सीट से श‍िखा राय को ट‍िकट द‍िया है. इनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज और कांग्रेस के गर्वित सांघवी से होगा. शाहदरा से संजय गोयल उम्‍मीदवार बनाए गए हैं. तो वहीं द‍िल्‍ली कैंट से भुवन तंवर कैंड‍िडेट होंगे.

 

इनके अलावा संगम विहार से पार्टी ने चंदन कुमार चौधरी को ट‍िकट द‍िया है. पूनम शर्मा वजीरपुर से प्रत्‍याशी होंगी. बवाना सुरक्ष‍ित सीट से रवींद्र कुमार उम्‍मीदवार बनाए गए हैं. त्रिलोकपुरी से रव‍िकांत उज्‍जैन चुनावी मैदान में होंगे. गोकुलपुर से प्रवीण निमेष को कैंड‍िडेट बनाया गया है.

 

बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के लिए अबतक 68 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को एक फेज में वोड डाले जाएंगे. वहीं, नतीजों का ऐलान 8 फरवरी को होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग करेंगे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button