महाकुंभ में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने ‘कांटे वाले बाबा’

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ शुरु होने के साथ ही पवित्र संगम पर अनोखे नाम वाले साधु-संत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. छोटू और चाभी वाले बाबा से लेकर बबंडर और स्प्लेंडर बाबा तक सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. वहीं अब ‘कांटे वाले बाबा’, जिन्हें रमेश कुमार मांझी के नाम से भी जाना जाता है, महाकुंभ में एक प्रमुख आकर्षण बन गए हैं.
इन बाबा का कमाल है कि वह कांटों पर लेटे हैं. कांटों पर लेटे ‘कांटे वाले बाबा’ प्रयागराज में भक्तों को अचंभित कर रहे हैं.
उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, “मैं गुरु की सेवा करता हूं. गुरू ने हमें ज्ञान दिया और पूरी ताकत दी. यह सब भगवान की महिमा है जो मुझे ऐसा करने में मदद करती है… मैं पिछले 40-50 सालों से हर साल ऐसा करता आ रहा हूं. मैं ऐसा इसलिए करता हूं क्योंकि इससे मेरे शरीर को फायदा होता है. इससे मुझे कभी नुकसान नहीं होता. मुझे जो ‘दक्षिणा’ मिलती है, उसका आधा हिस्सा मैं दान कर देता हूं और बाकी का इस्तेमाल अपने खर्चों को पूरा करने में करता हूं.”
इस बीच, 10 देशों का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार शाम प्रयागराज के अरैल टेंट सिटी पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा. भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के विदेश प्रचार एवं लोक कूटनीति प्रभाग द्वारा आमंत्रित यह प्रतिनिधिमंडल 16 जनवरी को त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा. इस दल में फिजी, फिनलैंड, गुयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रतिनिधि शामिल हैं.






hgh fragment 176-191 kaufen
References:
a-taxi.com.ua
is anabolics.com legit
References:
git.fandiyuan.com