मौसम

शीत लहर तेज होने से कांप उठा उत्तर भारत, ट्रेनें भी चल रहीं लेट

उत्तर भारत में बुधवार की सुबह भी भीषण ठंड भरी रही, श्रीनगर और शिमला जैसे लोकप्रीय पर्यटन स्थलों पर क्रिस्मस पर सामान्य बर्फबारी नहीं हुई. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में ताबो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया.

 

घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न भागों से दिल्ली आने वाली 18 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं.

 

दिल्ली में 25 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मौसमी औसत से 2 डिंग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्रि सेल्सियस था, जो सामान्य से लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस कम था. दिल्ली हवाई अड्डे पर कम द्दश्यता के बावजूद उड़ान संचालन बिना किसी रुकावट के जारी रहा.

 

राजस्थान घने कोहरे की चपेट में रहा, पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हुई और राज्य के पश्चिमी हिस्से के कुछ इलाकों में ठंडा दिन दर्ज किया गया.

 

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है, IMD के अनुसार न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया.

आगरा, उत्तर प्रदेश: तापमान में गिरावट के कारण आगरा का ताजमहल कोहरे की चादर में ढका दिखा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button