ताज़ा खबरें

सीरिया: देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति बशर अल असद, पुतिन ने रूस में दी शरण

सीरिया: देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति बशर अल असद, पुतिन ने रूस में दी शरण

सीरिया में विद्रोहियों ने उत्पाद मचा दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विद्रोही समूह ने चार शहरों पर कब्ज़ा कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति बशर अल असद के सीरिया छोड़कर जाने की भी खबर सामने आयी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर रूस रूस पहुंचें हैं। यहाँ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने असद और उनके परिवार को राजनीतिक शरण दे दी है।

सीरिया के अपदस्‍थ राष्‍ट्रपति बशर अल असद (Bashar-al-Assad) मॉस्‍को पहुंच गए हैं। असद के साथ उनका परिवार भी है। रूस के सरकारी मीडिया ने बताया कि उन्‍हें शरण दी गई है। सीरिया में विद्रोहियों के राजधानी दमिश्‍क सहित देश के ज्‍यादातर इलाकों पर कब्‍जा कर लिया था, जिसके बाद असद ने परिवार सहित सीरिया छोड़ दिया था। राष्ट्रपति बशर अल-असद के नेतृत्व वाली सेनाओं के साथ जंग के बाद विद्रोहियों ने रविवार को देश के तीसरे मुख्य शहर होम्स और राजधानी दमिश्क पर पूर्ण नियंत्रण का ऐलान कर दिया है।

विद्रोहियों ने 27 नवंबर को जबरदस्‍त हमला शुरू किया था और महज 11 दिनों में ही असद सरकार को उखाड़ फेंका है। असद के देश छोड़ने की खबर के बाद बड़ी संख्‍या में लोग असद के दमिश्‍क स्थित आवास पर पहुंचे। यहां मौजूद बशर अल असद की तस्‍वीरों पर लोगों का जमकर गुस्‍सा फूटा। साथ ही लोगों ने इस घर में जमकर लूटपाट की है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि सीरिया संकट के दौरान सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और दमिश्‍क में भारतीय दूतावास काम कर रहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा कि दूतावास भारतीय नागरिकों के संपर्क में है।

गौरतलब है कि सीरिया में 2011 में विद्रोह शुरू हुआ था, जब असद सरकार ने लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों को क्रूरता से कुचल दिया। यह संघर्ष धीरे-धीरे गृहयुद्ध में बदल गया, जिसमें असद सरकार के खिलाफ कई विद्रोही गुट खड़े हुए। आखिरकार, 13 साल के इस संघर्ष ने असद शासन को झुका दिया। विद्रोही गुटों ने दमिश्क पर कब्जा कर न केवल असद सरकार को उखाड़ फेंका, बल्कि सीरियाई जनता को एक नई शुरुआत का मौका दिया है।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button