कन्नौज में हुआ भीषण सड़क हादसा, आठ की हुई मौत, केंद्र ने मुआवजे का किया ऐलान
कन्नौज में हुआ भीषण सड़क हादसा, आठ की हुई मौत, केंद्र ने मुआवजे का किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से दिल्ली जाते समय एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक बस सड़क किनारे खड़े एक वाटर टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गयी जिसमें करीब आठ लोगों की मौत हो गयी है। लखनऊ से दिल्ली जाते समय सकरावा थाना क्षेत्र के 141 किमी पर मिश्राबाद गांव के पास हुआ जहां यूपीडा के खड़े वाटर टैंकर में स्लीपर बस भिड़ गई।
#WATCH कन्नौज, उत्तर प्रदेश: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई। pic.twitter.com/F24C2tUVKd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2024
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गए। बस में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं 40 घायल हुए है।
पुलिस ने घायलों को सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया। वहीं शवों को भी सैफई भेजा गया। हादसे के दौरान गुजर रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रुक गए और हादसे का जायजा लिया।
SP अमित कुमार ने बताया, “लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस-पानी के टैंकर की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है और 19 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
कन्नौज, उत्तर प्रदेश बस दुर्घटना | केंद्र सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।” pic.twitter.com/9Podw72w1B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2024





