ताज़ा खबरें

जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, दो जवान समेत दो सिविल पोर्टर की मौत

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सेना के दो वाहनों पर आतंकियों ने हमला कर दिया है. इस आतंकी हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो सिविल पोर्टर की भी मौत हो गई. हमले में कई जवान जख्मी भी हो गए. इनमें से कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सेना अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी.

 

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सेना के दो वाहनों पर हुए आतंकियों के हमले में जख्मी जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

 

इस हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्वीट करते हुए लिखा, “उत्तरी कश्मीर के बोटा पथरी इलाके में सेना के वाहनों पर हुए हमले की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसके परिणामस्वरूप कुछ लोग हताहत और घायल हुए हैं. कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों की यह श्रृंखला गंभीर चिंता का विषय है. मैं इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग पूरी तरह से और जल्दी ठीक हो जाएं.”

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने शाम को गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट के पास बोटापथरी इलाके के नागिन चौक पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के एक वाहन पर गोलीबारी की. एक अधिकारी ने बताया, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज दिया गया है. इससे पहले गुरुवार को पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर पर गोली चलाकर उसे घायल कर दिया. मजदूर को मामूली चोट आई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button