ताज़ा खबरेंराजनीति

वायनाड की लड़ाई: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दाखिल किया नामांकन

कलपट्टा, वायनाड: कांग्रेस महासचिव और वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया.

वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “वह (लोग) मुझे पहले से ही बहुत प्यार दे रहे हैं और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं…”

 

बताते चलें कि बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नामांकन से पहले रोड़ शो शुरू किया. इस रोड़ शो के दौरान राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे. रोड़ शो के दौरान कांग्रेस महासचिव और वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 35 सालों से मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं. यह पहली बार है जब मैं आपके समर्थन की मांग अपने लिए कर रही हूं. यह एक बहुत ही अलग एहसास है. मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया.”

 

वायनाड में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “वायनाड देश का ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है जहां से 2 सांसद हैं… एक आधिकारिक सांसद और दूसरा अनौपचारिक सांसद…”

 

बता दें कि चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर की दोपहर को 13 राज्यों की 47 विधानसभा और लोकसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी. इनमें केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीटें शामिल हैं.

 

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ने जा रही हैं वहीं इस सीट पर भाजपा ने उनके खिलाफ नाव्या हरिदास को मैदान में उतारा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button