भारत

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने प्रादेशिक सेना के जवानों का किया अपहरण

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने प्रादेशिक सेना (TA) के एक जवान का कथित तौर पर अपहरण कर लिया. अनंतनाग में वन क्षेत्र से दो टीए सैनिकों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था, हालांकि, उनमें से एक भागने में सफल रहा. इलाके मे सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

 

अधिकारी ने बताय कि, “जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के वन क्षेत्र में आतंकवादियों ने प्रादेशिक सेना के दो जवानों का अपहरण कर लिया. हालांकि, एक जवान वापस आने में कामयाब हो गया. सुरक्षबलों ने लापता जवान की तलाश के लिए एक अभियान शुरू किया है.”

भारतीय सेना ने एक्स पर जानकारी पोस्ट करते हुए लिखा, खूफिया इनपुट के आधार पर, 08 अक्टूबर को काजवान वन #Kokernag में जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ भारतीय सेना द्वारा एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया था. ऑपरेशन रातभर जारी रहा. प्रादेशिक सेना का एक जवान लापता बताया जा रहा है. बड़े पैमाने पर बचाव एवं तलाश अभियान जारी है.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button