हरियाणा के नतीजों पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया कहा- “चुनाव के नतीजे हमें अस्वीकार्य है क्योंकि ये लोकतंत्र की हार हुई और तंत्र की जीत हुई है…”

हरियाणा के नतीजों पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया कहा- “चुनाव के नतीजे हमें अस्वीकार्य है क्योंकि ये लोकतंत्र की हार हुई और तंत्र की जीत हुई है…”
हरियाणा और जम्मू कश्मीर के नतीजों पर कांग्रेस ने अपनी पहली प्रेस वार्ता कर प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि “हम सब शिकायत लेकर चुनाव आयोग के सामने कल या परसों पेश करेंगे। हरियाणा चुनाव के नतीजे हमें अस्वीकार्य है क्योंकि ये लोकतंत्र की हार हुई है और तंत्र की जीत हुई है।”
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, ” हरियाणा के संदर्भ में हम चुनाव आयोग से दोपहर से लगातार शिकायत कर रहे हैं। उनसे जवाब आया और हम उसका भी जवाब दे रहे हैं….हम सब शिकायत लेकर चुनाव आयोग के सामने कल या परसों पेश करेंगे। हरियाणा चुनाव के नतीजे हमें अस्वीकार्य है… pic.twitter.com/ippCVJeQA4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर पार्टी की प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान सबसे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक चुनाव हुआ और वहां की जनता ने एक स्पष्ट जनादेश दिया। जम्मू-कश्मीर के लोगों को धन्यवाद क्योंकि उन्होंने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और करारा जवाब दिया उन (बीजेपी ) लोगों को जिन्होंने जम्मू-कश्मीर की इज्जत रौंदने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी….हरियाणा में चुनाव हुआ है जिसके नतीजे अस्वीकार्य है…जिन मशीनों में हमारे नतीजे 99% थे उनमें हमारे नतीजे हारने वाले आए और जिस मशीनों को नहीं छेड़ा गया उसमें हम जीत रहे हैं। हम सारी शिकायतें इकट्ठा कर रहे हैं…हम ये सब शिकायत चुनाव आयोग के पास लेकर जाएंगे और वहां पर अपनी शिकायत दर्ज करेंगे।





