Women’s T20 World Cup: 3 अक्टूबर से शुरू होगा विश्व कप, जानें भारत का शेड्यूल

महिला टी20 वर्ल्ड कप कल यानि, 3 अक्टूबर से यूएई में शुरू होने जा रहा है. भारतीय टीम अपने पहले खिताब को हासिल करने की उम्मीद से मैदान में उतरेगी वहीं इस साल भी ऑस्ट्रेलिया इस वर्ल्डकप की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. बता दें कि यह टीम डिफेंडिंग चैपियन रह चुकी है. चलिए जानते है क्या है इस वर्ल्ड कप का शेड्यूल.
गौरतबल है कि महिला टी20 वर्ल्डकप पहले बांग्लादेश में होने वाला था लेकिन वहां चल रहे राजनैतिक उथल-पुथल के चलते इस यूएई में रखा गया. महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में जहां ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं. जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज मौजूद हैं. बता दें कि 3 अक्टूबर से 10 टीमें ट्रॉफी के लिए जद्दोजहद करेंगी.
बात करें इस विश्वकप में भारत के होने वाले मुकाबलों की तो भारत का पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ होगा. वहीं 6 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला क्रिकेट जगत पर अपना खुमार चढ़ाने को बेताब होगा. टीम इंडिया 9 अक्टूबर को श्रीलंका और ग्रुप स्टेज में उसका आखिरी मैच 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा.
- 4 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड
- 6 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान
- 9 अक्टूबर – भारत बनाम श्रीलंका
- 13 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया





